कुशमहुरा में कन्या भोज व भण्डारे का हुआ भव्य आयोजन
तेजस टूडे सं.
संतोष सिंह
महराजगंज, रायबरेली। नवरात्रि के नौवें दिन नवमी पर माता रानी के दरबार में विशाल भंडारे हुआ। कुशमहुरा ग्राम पंचायत के दुर्गापुर गनेशपुर के मध्य मे हनुमान मंदिर पर भक्तों द्वारा कई वर्षों से माता रानी की मूर्ति रखी जाती है। ग्राम प्रधान रमेश मौर्य ने बताया कि पिछले कई वर्षों से मां की मूर्ति स्थापित की जाती है तथा कई प्रकार के धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम किये जाते हैं। नवमी के दिन विशाल भंडारे का आयोजन कन्या भोज के साथ शुरू हुआ जहां कन्याओं को प्रसाद खिलाकर चुनरी पहनाकर व दक्षिणा देकर उनसे आशीर्वाद लिया गया। तत्पश्चात विशाल भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर शिव प्रकाश मौर्य, प्रांशु मौर्य, शिवम मौर्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य अवध बिहारी, पंकज मौर्या, सुखनंदन, हनोमान मौर्य, रामसागर पाल, शैलेंद्र मौर्य सहित हजारों लोग मौजूद रहे।













