भारतीय हिन्दू नववर्ष पर हुआ भव्य आयोजन
तेजस टूडे ब्यूरो
सुलतानपुर। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भारतीय हिंदू नववर्ष 19 मार्च चैत्र प्रतिपदा विक्रम संवत 2083 की संध्या पर जनपद के ह्रदय स्थली चौक घंटा घर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री हिमांशु मालवीय व श्रेत्रिय प्रभारी अवध क्षेत्र अमर बहादुर सिंह के दिशा निर्देशन में जिला प्रभारी प्रवीन्द्र भालोटिया के नेतृत्व एवं जिलाध्यक्ष विजय प्रधान कार्यक्रम संयोजक एवं जिला महामंत्री सरदार तेजिन्दर सिंह सह संयोजक जिनके साथ जिला, नगर, जिला युवा एवं नगर युवा कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने तन, मन, धन से मिलकर उक्त कार्यक्रम को भव्यतापूर्वक सफल बनाया। 19 मार्च चैत्र प्रतिप्रदा विक्रम संवत 2083 नव वर्ष के रूप में मनाने का उदेश्य अपनी आने वाली नई पीढ़ी को भारतीय परम्परा एवं संस्कृति से अवगत कराना है, ताकि आगे चलकर वसह लोग इस प्राचीन परम्परा एवं भारतीय सस्कृति को आगे बढ़ा सकें।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री संदीप बंसल एवं विशिष्ट अथिति के रूप में राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप अग्रवाल की उपस्थिति के साथ दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम में जनपद के प्रसिद्ध भजन गायक राजवीर श्रीवास्तव एवं पल्लवी नाट्य संस्थान द्वारा गणेश वंदना, मटकी नृत्य, नरसिंह भगवान की झांकी, हनुमान चालीसा की रचना, अकबर तुलसीदास संवाद, भारतीय हिंदू नव वर्ष के ऊपर चलचित्र एवं भामाशाह जी का चरित्र विवरण मनमोहनक प्रस्तुतीकरण किय गया। कार्यक्रम में जनपद की सभी व्यवसायिक संगठन, सामाजिक संगठन ने अपनी सहभागिता दर्ज करते हुये अपने सनातनी भारतीय हिंदू नव वर्ष को भव्यता पूर्वक मनाया। कार्यक्रम का संचालन करते हुये प्रदेश मंत्री हिमांशु मालवीय ने सभी संगठनों से आए हुए पदाधिकारियों, जनपद के संभ्रात व्यक्तियों पत्रकार बंधु एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक आदरणीय श्रीप्रकाश जी, जिला प्रचारक आशीष जी, नगर सह संघ चालक आदरणीय सुदीप पाल सिंह, नगर प्रचारक सुशील जी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि अजय जयसवाल, सुधाकर सिंह, कार्यक्रम को सुचारू रूप से प्रदर्शन करने में सभी विशिष्ट सहयोगी आलोक आर्य, जिला संगठन महामंत्री अमर चंद्र साहू, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी, जिला उपाध्यक्ष गोपाल सोनी, परितोष कसौधन, विनय सिंह, नारायण राय, संतोष सिंह राज, जिला संगठन मंत्री विक्रांत दूबे, दीपक जायसवाल, सुनील सिंह, नगर अध्यक्ष मनीष कसौधन, नगर महामंत्री राजेश श्रीवास्तव, युवा जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर जी, युवा जिला महामंत्री अंकित अग्रहरि, युवा नगर अध्यक्ष भोला सोनी, युवा नगर महामंत्री शिवपूजन अग्रहरि, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम अग्रहरि, बजरंगी साहू, यश जायसवाल, धर्मेंद्र सिंह, अंकुर तिवारी, चंददेव मिश्रा, दिनेश कसौधन आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

















