HomeTrendingकेला माता रानी के भण्डारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

केला माता रानी के भण्डारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

  • केला माता रानी के भण्डारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

  • किरावली आगरा में 4 दिवसीय आयोजन हुआ सम्पन्न

तेजस टूडे ब्यूरो
आगरा। किरावली क्षेत्र में केला माता रानी के दरबार में भारतीय किसान यूनियन आजाद हिन्द की ओर से भव्य भंडारे का आयोजन। यह विशाल भंडारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित हुआ जो 4 से 5 दिनों तक निरंतर चलता रहा। किरावली में A.G. होटल के पास विशाल टेंट लगाकर इस आयोजन को संपन्न कराया गया जहां दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। भंडारे में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन, विश्राम और स्नान की समुचित व्यवस्था की गई थी जिससे किसी को भी असुविधा का सामना न करना पड़े। भंडारे में प्रतिदिन अलग-अलग प्रकार के प्रसाद की व्यवस्था की गई। सुबह के समय चाय, कॉफी और पकोड़ों से श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। वहीं दोपहर में पूड़ी-सब्जी, चावल, रोटी, खीर, आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई। हर दिन विविध व्यंजनों के साथ श्रद्धालुओं को सेवा भाव से प्रसाद वितरित किया गया।
इस पुनीत कार्य में भारतीय किसान यूनियन आजाद हिन्द के पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही। आयोजन में जिला संगठन मंत्री आगरा विजयपाल यादव, जिलाध्यक्ष कृष्णा ओझा, मानवेन्द्र, जिला प्रवक्ता सुनील यादव, जिला महासचिव गजेंद्र यादव, जिला प्रवक्ता सनी यादव, विजय यादव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिन्होंने सेवा कार्य में योगदान दिया। इस दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे में शामिल होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। यह आयोजन क्षेत्र में सामाजिक एकता और सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read