Homeचंदौलीमालगाड़ी की चपेट में आने से महिला रेलकर्मी की हुई मौत

मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला रेलकर्मी की हुई मौत

मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला रेलकर्मी की हुई मौत

तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कुमार
चन्दौली। जनपद के सकलडीहा कस्बा के तेन्दुईपुर गांव निवासी लोको पायलट बीरेन्द्र राजभर की 23 वर्षीय पत्नी पूजा राजभर खुचमा रेलवे स्टेशन पर पोटर के पद पर तैनात थी। सोमवार को दोपहर में करीब 12 बजे डाउन में आ रही मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाने के लिये रेलवे लाइन पार करके अप में जा रही थी। अचानक ट्रेन की चपेट में आने से महिला रेलकर्मी की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर जीआरपी इंस्पेक्टर एमपी दूबे अलीनगर इंस्पेक्टर विनोद मिश्रा सहित आरपीएप पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा—बुझाकर शव को पीएम के लिये पीडीडीयू नगर ले गयी। घटना को लेकर परिजनों का रोते रोते बुरा हाल था।
बिहार के बक्सर तुड़ीगंज निवासी स्व. पारस राजभर के पुत्री पूजा राजभर की शादी वर्ष 2021 में तेन्दुईपुर गांव के बीरेन्द्र राजभर से हुआ था। बीरेन्द्र राजभर झांझा में लोको पायलट पद पर तैनात है। पत्नी के पिता भी रेलकर्मी थे। ड्यूटी के दौरान पिता की मौत होने पर पूजा राजभर खुचमा रेलवे स्टेशन पर आश्रित के रूप में पोटर के पद पर तैनात थी। पूजा राजभर को डेढ़ साल का एक वेटा दिव्यांश है। सुबह पूजा घर से ड्यूटी के लिये खुचमा स्टेशन गयी हुई थी। दोपहर में करीब 11 बजकर 56 मिनट पर डाउन लाइन में मालगाड़ी की सूचना होने पर महिला रेलकर्मी अप प्लेटफार्म से झंडा दिखाने के लिये रेलवे लाइन क्रास कर रही थी। अचानक ट्रेन की चपेट में आ जाने से महिला की दर्दनाक मौत होगयी। घटना के बाद स्टेशन पर खलबली मच गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने महिला रेलकर्मी का शव देख दहाड़ मारकर रोने लगे। देखते देखते काफी संख्या में भीड़ जुट गयी।
वहीं जीआरपी इंस्पेक्टर दिलदारनगर एमपी दूबे, अलीनगर इंस्पेक्टर विनोद मिश्रा सहित मुगलसराय से आरपीएफ भी पहुंच गयी। परिजन लोको पायलट पुत्र के आने के बाद शव को ले जाने की बात को लेकर अड़े रहे। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह समझा—बुझाकर शव को पीडीडीयू नगर ले गये जहां पंचनामा सहित अभिलेखी कार्रवाई के बाद चंदौली जिला अस्पताल पीएम के लिये भेजा गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read