सिविल डिफेंस की बैठक में दी गयी आपदा से बचाव की जानकारी

सिविल डिफेंस की बैठक में दी गयी आपदा से बचाव की जानकारी

तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कुमार
मुगलसराय, चंदौली। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं प्रभारी नागरिक सुरक्षा चंदौली के निर्देशानुसार व चीफ वार्डन नागरिक सुरक्षा नेतृत्व एवं वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा दीनदयाल उपाध्याय जनपद चन्दौली के दिशा निर्देशन में सोमवार को स्थानीय यूरोपियन कालोनी स्थित कोर कार्यालय प्रांगण में पोस्ट सं. तीन की अत्यावश्यक बैठक सहित आपदा राहत और हमले के दौरान सुरक्षा के उपाय हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
बैठक में प्रशिक्षक के रूप में स्टाफ आफीसर अग्नि शमन कमलेश तिवारी ने आपदा में बचाव के नियम व तरीकों को बताते हुए सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी दी। साथ ही कहा कि हमारी जानकारी हमें आम जनता के बीच भी साझा की जानी चाहिये, ताकि विषम परिस्थितियों में हम अपने को तो सुरक्षित करें। इससे अन्य लोग भी लाभान्वित हों और वे समय पर इसका उपयोग कर सकें। उन्होंने हमले के पूर्व की सावधानी सहित सिविल डिफेंस के कर्तव्य पर चर्चा करते हुए घटना पश्चात किए जाने वाले बचाव कार्य पर भी विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर प्रकाश चन्द्र चौरसिया, वीरेन्द्र सिंह, राकेश अग्रवाल, राकेश तिवारी, प्रिंस जायसवाल, मो. अनवर, गोविन्दा गोस्वामी, कन्हैया लाल, गणेश प्रसाद विश्वकर्मा, ओम प्रकाश विश्वकर्मा, शाहबाज शेख, राजेश जायसवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन पोस्ट वार्डेन नन्द गोपाल सिंह ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA