HomeTrendingसरयू में काल बनकर आया मगरमच्छ

सरयू में काल बनकर आया मगरमच्छ

  • सरयू में काल बनकर आया मगरमच्छ

  • 24 घण्टे बाद 8 किमी दूर मिला दीपक का शव, परिवार में मचा कोहराम

तेजस टूडे मण्डल ब्यूरो
मुसैब अख्तर
गोण्डा। जिले के उमरी बेगमगंज क्षेत्र में सरयू नदी में मगरमच्छ द्वारा युवक को खींच ले जाने की घटना का शुक्रवार को दर्दनाक अंत हो गया। करीब 24 घंटे की तलाश के बाद युवक का शव घटना स्थल से लगभग 8 किलोमीटर दूर अइली मांझा इलाके में बरामद हुआ। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं आस—पास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक दीपक मूल रूप से गाजियाबाद का निवासी था। वह अपनी सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उमरीबेगमगंज क्षेत्र में आया हुआ था। बताया जा रहा है कि अंतिम संस्कार के बाद दीपक सनौली मोहम्मदपुर स्थित उदयभान पाही के निकट सरयू नदी में स्नान करने गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्नान के दौरान अचानक एक मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया और उसे पानी के भीतर खींच ले गया। घटना होते ही मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों ने युवक को बचाने का प्रयास किया लेकिन मगरमच्छ उसे नदी के भीतर ले गया। सूचना मिलते ही पुलिस, गोताखोरों और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कर दी गई। लगातार करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद गोताखोरों ने दीपक का शव अइली मांझा क्षेत्र के पास नदी से बरामद किया। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना के बाद नदी किनारे रहने वाले लोगों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नदी क्षेत्र में मगरमच्छों की बढ़ती गतिविधियों पर रोक लगाने तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read