963173
हैं।प्रदेश में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर असामाजिक व अपराधिक तत्वों द्वारा हमले से आपकी स्वच्छ छवि को कलंकित कर रहे हैं। लोकतन्त्र का चौथा स्तम्भ आपसे ऐसे तत्वों के दमन हेतु कठोरतम दंडात्मक कार्यवाही करने की मांग की है। प्रदेश में पत्रकारों पर आए दिन हमले हो रहे हैं जो अत्यधिक चिंता व दुःख का विषय बन गया है। जनपद सीतापुर में प्रतिष्ठित एक अखबार के संवाददाता (पत्रकार) राघवेन्द्र बाजपेई की बाइक में टक्कर मारकर उनके शरीर को गोलियों से छलनी कर उनकी हत्या कर दी गई थी। शासन—प्रशासन द्वारा अपेक्षित त्वरित कठोर कार्यवाही परिलक्षित नहीं हुई और आश्रितों को सांत्वना प्रदत्त किए जाने हेतु भी किसी भी प्रकार का कदम उठाया जाना दृष्टिगत नहीं हुआ।





