963178
वन नेशन वन इलेक्शन पर बोलीं प्रेमावती
Previous article
इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत हरदोई प्रेमावती ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार का प्रयास है कि हमारे देश मे सर्वसम्मति से एक चुनाव हो, एक राष्ट्र-एक चुनाव न केवल हमारे देश की राजनीतिक प्रणाली को सरल बनाएगा बल्कि यह संसाधनों की बचत, प्रशासनिक दक्षता और विकास की गति को तीव्र करने मे भी महत्वपूर्ण योगदान प्रदान कर भारतीय लोकतंत्र को और अधिक सशक्त, सुव्यवस्थित व प्रभावी बनाएगा। एक राष्ट्र एक चुनाव से हमारे देश की कई बड़ी समस्याओं का समाधान संभव है किन्तु इस विषय पर सम्पूर्ण भारत मे आम सहमति बनाने के लिए व्यापारी वर्ग को अपनी भूमिका का निर्वहन करना होगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा हरदोई अजीत सिंह बब्बन, क्षेत्रीय महामंत्री अवध क्षेत्र भाजपा अनु मोर्चा पीके वर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी/ उद्योगपति भजन लाल गुप्ता, जिलाध्यक्ष उद्योग व्यापार मण्डल पवन जैन, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष सांडी दिनेश गुप्ता, जिला महामंत्री भाजपा सत्येंद्र राजपूत, जिला संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा नवनीत गुप्ता, प्रतिष्ठित व्यवसायी रामदास गुप्ता, विमलेश दीक्षित, कपिल मोहन गुप्ता सहित संभ्रांत व्यापारी व वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।





