HomeJaunpurट्रेलर से बाइक सवार युवक की हुई मौत

ट्रेलर से बाइक सवार युवक की हुई मौत

ट्रेलर से बाइक सवार युवक की हुई मौत

तेजस टूडे सं.
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के पिपरौल गांव के पास ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार स्थानीय पिपरौल गांव निवासी अभय मिश्रा (22) पुत्र धीरज मिश्रा घर से सामान लेने के लिए बाजार जा रहे थे। बताया जाता है कि घर से महज 500 मीटर दूर जैसे हीं वे लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर पहुंचे सामने से आ रही ट्रेलर की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गये। मौके पर पहुंचे परिवार वाले आनन-फानन उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कादीपुर ले गये जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते हीं प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह मौके पर पहुंचकर वाहन को कब्जे में ले लिये जबकि मौका पाकर वाहन चालक मौके से फरार हो गयां इधर युवक के मौत की खबर मिलते हीं परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि मृतक के परिजन की तहरीर पर आरोपित चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read