धम्मौर थाने में मंगलवार को होगा भण्डारा
तेजस टूडे ब्यूरो
धम्मौर, सुल्तानपुर। पुरुषोत्तम मास पर धम्मौर थाना परिसर स्थित मंदिर में चल रहे अखंड रामचरित मानस पाठ के समापन पर 2 जून दिन मंगलवार सायं 6 बजे विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा। प्रभारी निरीक्षक विपेंद्र वर्मा ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं, गणमान्य नागरिकों एवं धर्मप्रेमियों से भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। थाना परिसर में आयोजित अखंड रामचरित मानस पाठ से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। रामचरित मानस की चौपाइयों और भजनों की गूंज के बीच श्रद्धालु भगवान श्रीराम के आदर्शों का स्मरण कर धर्म लाभ अर्जित कर रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि भंडारे की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पुरुषोत्तम मास में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। भंडारे में सभी वर्गों के लोगों का स्वागत है और अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया गया है। क्षेत्रवासियों में कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



