Sunday, June 7, 2026
HomeViralकैबिनेट मंत्री ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

कैबिनेट मंत्री ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

-

  • कैबिनेट मंत्री ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  • कहा— छात्र/छात्राओं ने प्रतिभा, कठिन परिश्रम एवं लगन के बल पर न केवल अपना नाम रोशन किया, बल्कि

  • माता-पिता, विद्यालय, शिक्षकों सहित पूरे जनपद का गौरव बढ़ाया

तेजस टूडे ब्यूरो
संदीप पाण्डेय
रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा विभाग की परीक्षाओं में उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं का सम्मान समारोह का आयोजन लोक भवन सभागार लखनऊ में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री उ.प्र. योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रतिभाग कर उच्च अंक प्राप्त करने वाले 1,682 छात्र/छात्राओं, उनके अभिभावकों एवं प्रधानाचार्याें को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में जनपद में जनपद स्तरीय कार्यक्रम विकास भवन स्थित महात्मा गांधी सभागार में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग उ०प्र० सरकार डॉ. मनोज पाण्डेय ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता एवं जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव सिंह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया व उनके उद्बोधन को सुना गया। इसके पश्चात माध्यमिक शिक्षा विभाग की परीक्षाओं में उच्च अंक प्राप्त करने वाले हाईस्कूल के 7 एवं इण्टरमीडिएट के 14 छात्र/छात्राओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र व रुपये 21 हजार का डमी चेक देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद के प्रदेश में 6वां स्थान प्राप्त करने वाली हाईस्कूल की तनु जायसवाल (96.83 प्रति.), प्रदेश में 8वां स्थान प्राप्त करने वाले सर्वेश मिश्रा (96.50 प्रति.) एवं अभिषी साहू (96.50 प्रति.) राज्यस्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
जनपद स्तरीय कार्यक्रम में मंत्री द्वारा हाईस्कूल के मेधावी छात्र/छात्राएं दृष्टि गुप्ता (95.50 प्रति.), सोनाली सिंह (95.50 प्रति.), अंशी (95.33 प्रति.), आंचल शुक्ला (95.17 प्रति.), मुस्कान सिंह (95.17 प्रति.), रिया पटेल (95.00 प्रति.), प्राची वैश्य (95.00 प्रति.) को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार इण्टरमीडिएट मेधावी छात्र/छात्राएं नन्दनी गुप्ता (93.80 प्रति.), जया शुक्ला (93.40 प्रति.), वैष्णवी (92.60 प्रति.), अभिषेक अवस्थी (92.40 प्रति.), दिव्यांशी मौर्या (92.40 प्रति.), शुभ सिंह (92.00 प्रति.), अद्वैत अवस्थी (92.00 प्रति.), उम्मे हबीबा (91.80 प्रति.), आर्या पटेल (91.80 प्रति.), तृप्ति शुक्ला (91.20 प्रति.), अभिनव (91.20 प्रति.), खिलय पाण्डेय (91.20 प्रति.), अर्पित मौर्य (91.20 प्रति.), निधि श्रीवास्तव (91.20 प्रति.) को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मंत्री जी ने कहा कि आज जिन मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जा रहा है, उन्होंने अपनी प्रतिभा, कठिन परिश्रम और लगन के बल पर न केवल अपना नाम रोशन किया है, बल्कि अपने माता-पिता, विद्यालय, शिक्षकों तथा पूरे जनपद का गौरव भी बढ़ाया है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनके अथक परिश्रम, आत्मविश्वास और निरंतर अध्ययन का परिणाम है। उन्होंने सम्मानित छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत हैं। प्रत्येक विद्यार्थी में असीम संभावनाएं होती हैं और यदि वह लक्ष्य निर्धारित कर समर्पण के साथ प्रयास करे तो कोई भी उपलब्धि असंभव नहीं है। धन्यवाद ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी उबैर्दुरहमान सहित माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारी/कर्मचारी व छात्र/छात्राएं उनके अभिभावकगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

LATEST POSTS

Jaunpur News: मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

मोहर्रम कमेटी ने सौंपा ज्ञापनतेजस टूडे सं. जौनपुर। मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष सैयद परवेज हसन ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमें...

Jaunpur News: हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवाल

हिरासत में लिया गया ट्रैक्टर दूसरे दिन ही छोड़े जाने पर उठ रहे सवालतेजस टूडे सं. तरुण चौबे सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत इन दिनों...

Jaunpur News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोपतेजस टूडे सं. अनुपम मौर्य बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुआरी बनकट गांव में...

Jaunpur News: गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण

गुजर ताल के सौंदर्यीकरण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण गुज़र ताल किनारे वृहद पौधरोपण, सोलर एवं हाई मास्ट लाइट लगाने...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular