HomeJaunpurछुट्टा पशुओं के हमले से 55 वर्षीय ​वृद्ध की मौत | #TejasToday

छुट्टा पशुओं के हमले से 55 वर्षीय ​वृद्ध की मौत | #TejasToday

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल

छुट्टा पशुओं के हमले से 55 वर्षीय ​वृद्ध की मौत | #TejasToday

पवारा, जौनपुर। जहां उत्तर प्रदेश सरकार छुट्टा पशुओं को लेकर गौरक्षा संरक्षण अधिनियम के तहत गौशाला बनवाने तथा तमाम व्यवस्थाओं के दावे कर रही है, वहीं यदि हम जमीनी हकीकत की बात करें तो प्रतिदिन छुट्टा पशुओं से लोग गंभीर रूप से घायल होने के साथ-साथ मृत्यु भी हो रही है, बावजूद सरकार का इस पर किसी प्रकार का कोई ध्यान आकर्षित नहीं हो रहा है। ऐसी ही दर्दनाक घटना आज थाना पवारा के अंतर्गत ऊंचडीह में घटित हुई जब 55 वर्षीय युवक डॉक्टर जगदीश मिश्रा अपने घर के पास पेशाब करने बैठे थे तभी पीछे से छुट्टा पशु सांड ने उन पर हमला कर दिया, हमले से सांड के दोनों सींग जगदीश मिश्रा के गले में घुस गई जिससे तत्काल मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई!

मॉर्निंग स्टार फगुआ भोजपुरी से एक बार फिर चर्चाओ बनी में आकांक्षा दुबे, नया सॉन्ग सुतइनी ध के कोरा में, हुआ रिलिज | #TejasToday

सूचना पर घटना स्थल पर 108 नंबर एंबुलेंस और 112 नंबर पुलिस पहुंच कर शव को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया पहुंची, जहां डॉक्टरों ने भी उन्हें मृत घोषित कर दिया! गुस्साए पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का ही घेराव करते हुए कहा कि जब तक उप जिलाधिकारी मछली शहर नहीं आते हैं तब तक शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं ले जाने देंगे, गुस्साए ग्रामीणों को समझाने के लिए थाना पवारा एसओ एस एस पंकज, थाना मुंगरा बादशाहपुर उप निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय भरसक प्रयास करते रहे किंतु पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने एक ना सुनी, ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि आए दिन इस तरह की घटनाएं घटित होती रहती है कई बार प्रार्थना पत्र देकर उप जिलाधिकारी को अवगत कराया गया है लेकिन केवल आश्वासन पर आश्वासन मिलता चला आ रहा है, इसलिए इस पर तत्काल ठोस कार्रवाई किया जाए जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटना न घट सके। समाचार लिखने तक उप जिलाधिकारी नहीं पहुंचे थे पीड़ित परिवार व प्रशासन उप जिलाधिकारी मछली शहर के पहुंचने का इंतजार कर रहे थे।

अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट

GRAND OPENING:: La Pino'z Pizza | स्थान: उत्सव मोटल (निकट वाजिदपुर तिराहा), जौनपुर | Contact- 7567564424, 9555470024, 9695695005 | #TejasToday
सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल केराकत के मनबढ़ दरोगा से निषाद बस्ती के लोग परेशान | #TejasToday केराकत, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में बीती शाम कोतवाली के मनबढ़ दरोगा सुदर्शन यादव द्वारा निषाद बस्ती में जाकर गालियां देते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गयी। उक्त गांव निवासी प्रभाकर निषाद ने आरोप लगाते हुए बताया कि हमारे सगे भाई गांव के कई लोगों से पैसा जमा कराकर देने से इंकार कर रहे हैं। बता रहे हैं कि कंपनी भाग गई है, इसलिये अब पैसा नहीं मिलेगा। इसके बाबत प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से प्रभाकर ने अपने भाई का खेत जाने वाले रास्ते को अवरूद्ध कर दिया। इस पर भाई द्वारा कोतवाली में मेरी शिकायत की गयी जिस पर उक्त मनबढ़ दरोगा मेरी अनुपस्थिति में परिवार के सदस्यों को गाली देते हुये मुझे सहित परिवार के सभी लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दिये। उक्त दरोगा की इस हरकत से जहां पीड़ित और परेशान हो गया, वहीं गांव के अन्य लोग दरोगा से परेशान होकर जिला व पुलिस प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराये।

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Millions of tires and batteries stolen on the highway. #TejasToday

Must Read