Homeजालौनभाजयुमो के जिलाध्यक्ष की कार से इंजीनियर की हुई मौत

भाजयुमो के जिलाध्यक्ष की कार से इंजीनियर की हुई मौत

भाजयुमो के जिलाध्यक्ष की कार से इंजीनियर की हुई मौत

तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र कुमार
उरई, जालौन। भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमय त्रिपाठी उर्फ लकी की गाड़ी ने एक कार में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार इंजीनियर की मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद एक अन्य युवक घायल है। घटना के बाद भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष की कार दूसरी कार को करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। हादसे की जानकारी मिलते ही वहां से निकल रहे डीएम और एसपी ने काफिला रुकवाकर घायल इंजीनियर और अन्य युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने इंजीनियर को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। घटना उरई कोतवाली क्षेत्र के जालौन उरई स्टेट हाईवे की है।

——इनसेट——
दादी को देखने आये थे
नोएडा में तैनात इंजीनियर जितेंद्र यादव निवासी सेक्टर 37 नोएडा अपनी बीमार दादी को देखने के लिए नोएडा से उरई आए हुए थे। गुरुवार वह अपनी कार में सीएनजी ईंधन लेने के लिए जालौन-उरई स्टेट मार्ग कुकर गांव के पास बने सीएनजी टैंक पर जा रहे थे। उनकी कार सीएनजी लेने के लिए मुड़ी तभी तेज रफ्तार से आ रही भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमय त्रिपाठी उर्फ लकी की स्कॉर्पियो ने इंजीनियर जितेंद्र की कार में टक्कर मार दी।

——इनसेट——
भाजयुमो के जिलाध्यक्ष समेत सभी भागे
बीजेपी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष की गाड़ी टक्कर मारने के बाद उस कार को 50 मीटर तक सड़क पर घसीटते हुए अपने साथ ले गई जिससे इंजीनियर की कार के परखचे खर्च उड़ गए और उसमें सवार इंजीनियर जितेंद्र की मौत हो गई। इंजीनियर की कार में बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष की कार में बैठे लोगों के घायल होने का बात कही जा रही है, लेकिन हादसे के बाद भाजयमो जिला समेत सभी मौके से भाग गए।

——इनसेट——
पुलिस ने परिजनों को दी सूचना
जालौन से लौट रहे जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय और पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने बीच रास्ते में हादसे को देखा तो अपना काफिला रुकवाकर मामले की जानकारी ली। कार में घायल पड़े इंजीनियर और युवक को तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने इंजीनियर जितेंद्र यादव को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे युवक का इलाज किया जा रहा है। उरई कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे की सूचना इंजीनियर के परिजनों को दे दी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read