HomeChitrakoot9 जुआरी गिरफ्तार, 10910 रुपये बरामद

9 जुआरी गिरफ्तार, 10910 रुपये बरामद

9 जुआरी गिरफ्तार, 10910 रुपये बरामद

तेजस टूडे ब्यूरो
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देश पर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में चित्रकूट पुलिस ने 9 जुआरियों को जुआ खेलते हुये गिरफ्तार किया। सीतापुर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक मेवालाल मौर्या तथा आरक्षी अभिषेक प्रताप सिंह, राजेश कुमार, रविन्द्र कुमार द्वारा रामकरन, राज कुमार निवासीगण बान तालाब, संतोष पाठक निवासी सेठ की बगिया, रामनरेश निवासी चितरा गोकुलपुर, सहजादे निवासी मुस्लिम बस्ती को ताश के पत्तों में बाजी लगाकर जुआ खेलते हुये गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से मालफड 9640 रुपये व 52 ताश के पत्ते तथा जामातलाशी से 450 रुपये बरामद किये गये। इसी प्रकार रैपुरा थाना के उप निरीक्षक रविकान्त राय तथा उप निरीक्षक राजेश कुमार राय, मुख्य आरक्षी आशाराम, आरक्षी पवन यादव द्वारा बाबूराम, अभिलाष व कमलेश निवासीगण रैपुरा को ताश के पत्ते पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुये गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से मालफड 350 रुपये व 52 ताश के पत्ते व जामातलाशी से 470 रुपये बरामद किये गये। आरोपियों के विरूद्ध सम्बन्धित थानों में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read