HomeJaunpurग्राहक सेवा केन्द्र संचालक से 83 हजार की हुई लूट | #TEJASTODAY

ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक से 83 हजार की हुई लूट | #TEJASTODAY

पंकज बिंद महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के लमहन निवासी ग्राहक सेवा केंद्र संचालक जयकिशुन बिन्द से बाइक सवार बदमाशों ने 83 हजार लूटकर फरार हो गये। जानकारी के अनुसार जयकिशुन बिन्द प्रयागराज-शाहगंज मार्ग स्थित सवंसा में बैंक ऑफ बड़ौदा की फ्रेंचाइजी चलाते हैं। वह बदलापुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा से एक लाख 83 हजार निकालकर अपनी बाइक से महराजगंज की ओर आ रहे थे। जैसे ही कृष्णा डेरी के पास पहुंचे। पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। संचालक के साथ उनकी पत्नी भी बाइक सहित नीचे गिर गई। इसके बाद बाइक सवार बदमाशों ने असलहा दिखाते हुए डिग्गी में रखे 83 हजार लेकर महराजगंज की ओर भाग निकले। पीड़ित की सूचना पर पहुंची महराजगंज व बदलापुर पुलिस एवं सीओ बदलापुर जांच में जुट गये। संचालक जयकिशुन बिन्द ने बताया कि एक लाख रूपये जेब में रखे होने के कारण बच गए। जबकि डिग्गी में रखा 83 हजार लेकर बदमाश फरार हो गये।

पंकज बिंद
महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के लमहन निवासी ग्राहक सेवा केंद्र संचालक जयकिशुन बिन्द से बाइक सवार बदमाशों ने 83 हजार लूटकर फरार हो गये। जानकारी के अनुसार जयकिशुन बिन्द प्रयागराज-शाहगंज मार्ग स्थित सवंसा में बैंक ऑफ बड़ौदा की फ्रेंचाइजी चलाते हैं। वह बदलापुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा से एक लाख 83 हजार निकालकर अपनी बाइक से महराजगंज की ओर आ रहे थे। जैसे ही कृष्णा डेरी के पास पहुंचे।

पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। संचालक के साथ उनकी पत्नी भी बाइक सहित नीचे गिर गई। इसके बाद बाइक सवार बदमाशों ने असलहा दिखाते हुए डिग्गी में रखे 83 हजार लेकर महराजगंज की ओर भाग निकले। पीड़ित की सूचना पर पहुंची महराजगंज व बदलापुर पुलिस एवं सीओ बदलापुर जांच में जुट गये। संचालक जयकिशुन बिन्द ने बताया कि एक लाख रूपये जेब में रखे होने के कारण बच गए। जबकि डिग्गी में रखा 83 हजार लेकर बदमाश फरार हो गये।

ADD Shubham Offset

मछलीशहर, जौनपुर। सिकरारा थानान्तर्गत ग्राम अरूआवा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। ग्राम अरूआवा निवासी राधेश्याम सरोज (50) पुत्र स्व. हरीराम बाइक से अपने भतीजे अंकित पुत्र विनीत के साथ मछलीशहर के लिये निकले थे। बाइक वह स्वयं चला रहे थे। वह कोठारी गॉव की सीमा के पास पहुँचे थे कि पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार धक्का मार दिया। वह बाइक सहित सड़क किनारे गड्ढे में जाकर गिर गये। बाइक उनके ऊपर गिर पड़ी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं उनके भजीते को हल्की चोटें आयी है। ग्रामीणों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल राधेश्याम सरोज को सीएचसी ले जाया गया जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। खुटहन, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के इमामपुर बाजार स्थित शांति शिक्षण संस्थान स्कूल के प्रबन्धक ने कक्षा आठ तक के छात्रों के तीन महीने का शिक्षण शुल्क माफ करने का निर्णय लिया है। प्रबंधक सुजीत वर्मा ने बताया कि कोविड-19 को देखते हुए शिक्षण शुल्क माफी का निर्णय लिया गया है। जिसमें अप्रैल से जून माह तक बच्चों के अभिभावकों को अब शुल्क देना नहीं है। यदि किसी भी अभिभावक ने शुल्क जमा किया है तो उसे नवीन सत्र शुल्क में समायोजित करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नवीन सत्र के लिए प्रवेश प्रारंभ हो गया है। जौनपुर। पॉलिटेक्निक चौराहा के पास स्थित कृषि भवन परिसर में सोमवार को उप कृषि निदेशक ने फसल बीमा योजना के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर गांव में भ्रमण करने के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा कि प्रचार वाहन जनपद में भ्रमण कर योजना का प्रचार-प्रसार करेगी। साथ ही किसानों को फसलों का बीमा कराने के संबंध में जागरूक करेगी। उन्होंने कहा कि खरीफ 2020 के इस मौसम में फसलों को ग्राम पंचायत स्तर पर अधिसूचित करते हुए संचालित किया जा रहा है। प्राकृतिक आपदाओं से नुकसान होने पर बीमित कृषकों को क्षतिपूर्ति उपलब्ध करायी जायेगी। उन्होंने बताया कि बीमा कराने की अंतिम अंतिम तिथि 31 जुलाई 2020 है। इस मौके पर योजना प्रभारी डा. रमेश चंद्र यादव, राहुल शर्मा आदि मौजूद रहे। पंकज बिंद महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के लमहन निवासी ग्राहक सेवा केंद्र संचालक जयकिशुन बिन्द से बाइक सवार बदमाशों ने 83 हजार लूटकर फरार हो गये। जानकारी के अनुसार जयकिशुन बिन्द प्रयागराज-शाहगंज मार्ग स्थित सवंसा में बैंक ऑफ बड़ौदा की फ्रेंचाइजी चलाते हैं। वह बदलापुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा से एक लाख 83 हजार निकालकर अपनी बाइक से महराजगंज की ओर आ रहे थे। जैसे ही कृष्णा डेरी के पास पहुंचे। पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। संचालक के साथ उनकी पत्नी भी बाइक सहित नीचे गिर गई। इसके बाद बाइक सवार बदमाशों ने असलहा दिखाते हुए डिग्गी में रखे 83 हजार लेकर महराजगंज की ओर भाग निकले। पीड़ित की सूचना पर पहुंची महराजगंज व बदलापुर पुलिस एवं सीओ बदलापुर जांच में जुट गये। संचालक जयकिशुन बिन्द ने बताया कि एक लाख रूपये जेब में रखे होने के कारण बच गए। जबकि डिग्गी में रखा 83 हजार लेकर बदमाश फरार हो गये।

Must Read