जौनुपर के 8 उम्मीदवारों ने लिया पर्चा, जानिए किसने लिया पर्चा, पढ़िए पूरी खबर…
जौनपुर। विधान परिषद सदस्य एमएलसी चुनाव के नामांकन तिथि 21 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया गया है। पहले ये नामांकन प्रक्रिया 15 से 19 मार्च तक थी। होली की छुट्टी पर सार्वजनिक अवकाश के चलते नामांकन तिथि को आगे बढ़ाया गया है। जौनपुर में अब तक 8 उम्मीदवारों ने चुनाव के लिए पर्चे ले लिए हैं।
किसने लिया पर्चा
समाजवादी पार्टी से डॉ. मनोज कुमार यादव, कृष्ण कुमार विश्वकर्मा ने बसपा से और निर्दल प्रत्याशी देवेंद्र कुमार सिंह ने एक सेट में पर्चा लिया। वहीं, इसके पहले मंगलवार को बसपा से सुरेंद्र पाठक, भारतीय उत्तम सेना से योगेश कुमार ओझा, निर्दल भानु प्रकाश, ऊषा सिंह ने एक-एक सेट में नामांकन के लिए पर्चा लिया है। जबकि वर्तमान एलएलसी बृजेश कुमार सिंह प्रिसू ने भी एक सेट में नामांकन पत्र लिया है।
2016 में बसपा समर्थन से जीते थे बृजेश प्रिंशु
2016 में हुए विधान परिषद सदस्य के चुनाव में बृजेश सिंह ने जीत दर्ज की थी। बृजेश सिंह ने ये चुनाव बसपा के समर्थन से जीता था। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के लल्लन प्रसाद यादव को चुनाव हराया था। बृजेश सिंह को चुनाव में 1765 वोट मिले थे। वहीं लल्लन यादव को 978 वोट मिले थे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।