वनवासी कल्याण आश्रम का 72वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मना
तेजस टूडे ब्यूरो
जयशंकर दूबे
सुल्तानपुर। श्री 108 नागा बाबा वनवासी छात्रावास सीताकुण्ड सुलतानपुर में अतिथियों द्वारा वनवासी कल्याण आश्रम के संस्थापक वनयोगी बाला साहब देश पाण्डेय सहित भारत माता भगवान राम बिरसा मुण्डा जगदेव राम उरावं के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम की शुरूआत की गयी।
उसके बाद मंचासीन अतिथियों का स्वागत एवं परिचय जिला मंत्री शिव कुमार त्रिपाठी एडवोकेट ने किया। उ0प्र0 विधान पंरिषद के सदस्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह मुख्य अतिथि रहे जिन्होंने कहा कि अपने जनजाति समाज के संस्कृति रीति रिवाज परम्परा को बनाये रखते हुए कला कौशल के क्षेत्र में विद्यार्थियों एवं युवाओं को आगे आना होगा जिससे जनजाति धर्म संस्कृति को बचाया जा सके।
विशिष्ट अतिथि हृदय रोग विशेषज्ञ डाॅ0 चन्द्रशेखर पाण्डेय ने कहा कि वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा जनजाति समाज के लोग जो कार्य किया जा रहा है, इसके लिए साधुवाद। सभी कल्याण आश्रम के साथ कदम कदम से मिलाकर कार्य को गति देने की आवश्यकता है। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ सुलतानपुर विभाग के विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश जी ने कहा कि अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम की भूमिका, उद्देश्य पर प्रकाश डाला। 26 दिसंबर 1952 में छत्तीसगढ़ के जसपुर में वनयोगी रमाकान्त केशव उपाख्य बाला साहब देश पाण्डेय ने जनजाति समाज के सर्वांगीण विकास के लिए छात्रावास, शिक्षा, श्रद्वा जागरण, हित रक्षा आदि की नींव देश भर में रखी। साथ ही छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।
जिले की गतिविधियों के बारे में जिला मंत्री शिव कुमार त्रिपाठी ने बताया। कार्यक्रम में अध्यक्ष रहे सेम्फोर्ड इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य अजय तिवारी ने कहा कि कल्याण आश्रम का कार्य सराहनीय है। हम सभी को जनजाति विकास के लिए वनवासी कल्याण आश्रम के साथ मिलकर कार्य करना चाहिए। अन्त में सेवा समर्पण सुलतानपुर की जिलाध्यक्ष सुमन सिंह ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन कल्याण आश्रम के युवा कार्य प्रमुख विवेक तिवारी ने किया। कार्यक्रम का समापन वन्दे मातरम गीत एवं सहभोज के साथ किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व विभाग संघ सचालक डाॅ0 रमाशंकर मिश्र, विभाग संगठन मंत्री सुरेन्द्र कुमार, सरंक्षक मण्डल के सदस्य कृपाशंकर द्विवेदी, सहमंत्री रामेन्द्र सिंह, हित रक्षा प्रमुख डाॅ0 बलराम मिश्र, कोषाध्यक्ष डाॅ0 ए0एन0 सिंह, चिकित्सा प्रमुख डाॅ0 रवि त्रिपाठी, जिला व्यवस्था प्रमुख अवधेश प्रताप सिंह, शिक्षण कार्य प्रमुख डाॅ0 पवन पाण्डेय, डाॅ0 पूजा शुक्ला, उपमा शर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA
a









