Homeबदायूंडॉक्टर के घर लूट मामले में इंस्पेक्टर समेत 7 पुलिसकर्मी निलम्बित

डॉक्टर के घर लूट मामले में इंस्पेक्टर समेत 7 पुलिसकर्मी निलम्बित

डॉक्टर के घर लूट मामले में इंस्पेक्टर समेत 7 पुलिसकर्मी निलम्बित

एसएसपी ने एसपी को सौंपी जांच
अंकित सक्सेना
बदायूं। जिले में बुधवार शाम 6 बदमाशों ने घर में घुसकर डॉक्टर दंपती को बंधक बना लिया था। सभी बदमाश मरीज बनकर उनके घर में घुसे थे। डॉक्टर दंपती को पीटा गया। इसके बाद लूटपाट कर फरार हो गए थे। घटना के बाद डॉक्टर के घर जांच करती पुलिस बदायूं में परशुराम चौक के नजदीक घर में डॉक्टर दंपती को बंधक बनाकर लूटपाट के मामले में एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने इंस्पेक्टर कोतवाली समेत सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। एसएसपी ने इस लूटकांड की जांच एसपी देहात को सौंपी है। अभी तक लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा है। बुधवार शाम शहर में परशुराम चौक के नजदीक छह बदमाशों ने घर में घुसकर डॉ. सुरेंद्र गोविल और उनकी पत्नी डॉ. मिरदुला गोविल को बंधक बना लिया था। सभी बदमाश मरीज बनकर उनके घर में घुसे थे। बदमाशों ने डॉक्टर दंपती को बंधक बनाकर पीटा। घर से 40 हजार रुपये, सोने की चेन, कुंडल लूटकर ले गए। गनीमत यह रही कि उसी दौरान अधिवक्ता तारिथ माथुर वहां पहुंच गए थे। जब उन्होंने कुंडी खटखटाई तो बदमाश पिछले दरवाजे से निकलकर भाग गए। मरीज बनकर आये बदमाश दम्पत्ति को बंधक बनाकर पीटे जिसके बाद लूटपाट कर फरार हो गये। इस मामले में बृहस्पतिवार को एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने इंस्पेक्टर कोतवाली राजीव तोमर, इंस्पेक्टर क्राइम सहन सरवीर, चौकी इंचार्ज उपधेश कुमार, एसआई विनय कुमार, बीट आरक्षी सुमित कुमार, विक्रांत कुमार, पीआरवी पर तैनात आरक्षी कमल किशोर को निलंबित कर दिया है। इसकी जांच एसपी देहात को सौंपी गई है।

क्लीनिक में ही है डॉक्टर दम्पत्ति का आवास
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जोगीपुरा में गोआश्रय स्थल के नजदीक डॉ. सुरेंद्र गोविल और उनकी पत्नी डॉ. मृदुला गोविल का शिव कुटीर नाम से क्लीनिक है। क्लीनिक के अंदर ही उनका आवास हैं। उनके दो बेटे हैं। उनमें एक डॉ. गीतेश गोविल नोएडा में कार्डियोलॉजिस्ट हैं जबकि दूसरा बेटा गुड़गांव में रहता है। डॉक्टर दंपती ने बुधवार शाम करीब 5 बजे क्लीनिक बंद कर दिया था। इसी दौरान पांच-छह बदमाश मरीज बनकर क्लीनिक में पहुंचे। डॉक्टर ने उनसे कहा कि वह कल आएं। इस समय कोई कर्मचारी मौजूद नहीं है। यह सुनकर बदमाशों ने उनकी कनपटी पर तमंचा तान दिया और उन्हें पकड़कर घर के अंदर ले गए। उन्हें बंधक बनाकर लूटपाट की थी। इसके बाद आसानी से फरार हो गए थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read