डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई आईजीआरएस की बैठक

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई आईजीआरएस की बैठक

अमित त्रिवेदी
हरदोई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस की बैठक हुई जहां उन्होंने आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के सम्बन्ध में कहा कि शिकायतों का गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण किया जाये। उन्होंने आईसीडीएस, पंचायतीराज विभाग तथा दिव्यांगजन विभाग द्वारा शिकायतों की असंतोषजनक प्रगति पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये कहा कि आईजीआरएस के संबंध में कोई भी शिकायत आती है, उनको पहले गहनता से पढ़ने के बाद बिंदुवार जवाब बनाएं, ताकि शिकायतकर्ता पूरी तरह से संतुष्ट हो जाय, ताकि वह दोबारा शिकायत न करें। जिलाधिकारी ने समस्त विभागों को निर्देशित करते हुये कहा कि आईजीआरएस से संबंधित सभी शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण व समय बद्ध निस्तारण किया जाय।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला