कैम्प में 63 खाद्य कारोबारकर्ताओं ने लाइसेंस के लिये किया आवेदन
तेजस टूडे ब्यूरो
अंकित सक्सेना
बदायूं। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ०प्र० लखनऊ एवं जिलाधिकारी के आदेश एवं सहायक आयुक्त (खाद्य) सी०एल० यादव के निर्देश के क्रम में खाद्य लाइसेंस एवं पंजीकरण में वृद्धि हेतु उद्योग व्यापार मण्डल के सहयोग से नन्नूमल जैन इण्टर कालेज बिल्सी तहसील बिल्सी में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा खाद्य लाइसेंस/पंजीकरण से आच्छादित करने हेतु कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में 63 खाद्य कारोबार कर्ताओं ने खाद्य लाइसेंस/पंजीकरण हेतु आवेदन किया है।
समस्त खाद्य काराबारकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत खाद्य लाइसेंस/पंजीकरण प्राप्त करना अनिवार्य है, निर्गत करा लें, अन्यथा उक्त अधिनियम के अन्तर्गत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी। खाद्य लाइसेंस/पंजीकरण में वृद्धि हेतु आयोजित कैम्प में सहायक आयुक्त (खाद्य) सी०एल० यादव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामपाल सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण शहाबुद्दीन दोस्त, आजाद कुमार एवं खुशीराम उपस्थित रहे
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













