HomeGhazipurपूज्य महाराज जी का प्राकट्य दिवस धूमधाम से मना

पूज्य महाराज जी का प्राकट्य दिवस धूमधाम से मना

पूज्य महाराज जी का प्राकट्य दिवस धूमधाम से मना

तेजस टूडे ब्यूरो
उग्रसेन सिंह
हथियाराम, गाजीपुर। आध्यात्मिक शक्तिपुंज के रूप में प्रकाशित वह पवित्र तीर्थ स्थल के रूप में प्रसिद्ध सिद्ध पीठ श्री हथियाराम मठ के 26 में महंत पूज्यपद प्रातः स्मरणीय भवन नंदन नियति जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। काशी से आए प्रखंड विद्वानों द्वारा धार्मिक अनुष्ठान संपादित किया गया। सिद्धपीठ श्री हथियाराम मठ के पवित्र प्रांगण में पूज्य महाराज जी का जन्मदिन लगभग 50000 की संख्या में आए श्रद्धालुओं तथा शिष्यों के बीच मनाया गया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि वर्ष के 365 दिन में 364 दिन मैं आप लोगों को आशीर्वाद देता हूं। एक दिन आप लोगों के आशीर्वाद की कामना करता हूं। इतने पर शिष्यों द्वारा हर हर महादेव की जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।
महाराज जी के जन्मदिन पर हाई कोर्ट लखनऊ के मुख्य न्यायाधीश अपने मुखारविंद से पूज्य महाराज जी के गुना का गुणगान करने में कोई कोताही ही नहीं बरती। उनके जन्मदिन पर जनपद ही नहीं, अपितु पूरे भारतवर्ष से श्रद्धालुओं का पता लग रहा तथा सारे श्रद्धालुओं द्वारा आज के दिन महाराज जी को दीर्घ होने की बुढ़िया माई से कामना की। पूज्य महाराज जी के जन्मदिन पर गाजीपुर जनपद के जखनिया सुरक्षित विधानसभा के विधायक बेदी राम ने सिद्धपीठ के पवित्र प्रांगण में एक स्ट्रीट लाइट लगाकर बुढ़िया माई से यह कामना किया कि महाराज जी जिस तरह से इस लाइट के प्रकाश की किरण से उजाला हो रहा है, उसे तरह से गुरु जी के यश—प्रताप से हम लोगों का जीवन मंगलमय हो। इसी के साथ विधायक जी यह कहने से नहीं चूके कि पूज्य महाराज जी का हमारे लिए जो भी आदेश होगा, वह सर्वमान्य होगा। इस अवसर पर लखनऊ के प्रमुख न्यायाधीश, मुंसफ, मजिस्ट्रेट, जखनिया ग्राम न्यायालय, डीआईजी वाराणसी ओम प्रकाश सिंह, जिलाधिकारी गाजीपुर, पुलिस अधीक्षक गाजीपुर सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। मंच का संचालन सानंद सिंह ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read