Homeगोण्डापरिवार परामर्श केन्द्र में बिछड़े 6 जोड़ों का हुआ मिलन, फिर से...

परिवार परामर्श केन्द्र में बिछड़े 6 जोड़ों का हुआ मिलन, फिर से साथ रहने को हुए राज़ी

परिवार परामर्श केन्द्र में बिछड़े 6 जोड़ों का हुआ मिलन, फिर से साथ रहने को हुए राज़ी

तेजस टूडे ब्यूरो
मुसैब अख्तर
गोण्डा। जनपद के रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केन्द्र में रविवार को आयोजित साप्ताहिक सत्र में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर राजेश कुमार सिंह व परामर्शदाताओं की उपस्थिति में पारिवारिक विवादों से जूझ रहे जोड़ों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और सहानुभूतिपूर्वक समाधान का प्रयास किया गया। इस काउंसलिंग सत्र में 06 बिछड़े हुए जोड़े आपसी संवाद व समझाइश के बाद पुनः साथ रहने को राज़ी हुए जिससे उन्हें एक सुखमय वैवाहिक जीवन की ओर लौटने का मार्ग प्राप्त हुआ। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर राजेश कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना अनीता यादव, परामर्शदाता गंगाधर शुक्ल, शशि भारती, राजमंगल मौर्य, संतोष ओझा, यशोदा नन्दन त्रिपाठी, महिला आरक्षी ज्योति राजभर, महिला आरक्षी नेहा सिंह आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read