तेजस टूडे ब्यूरो चुन्नन खां पीलीभीत। पुलिस की सख्ती के बाद भी लोग लापरवाही करने से बाज नहीं आ रहे हैं। जहानाबाद पुलिस ने बिना मास्क लगाए खड़े 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम किया है। पुलिस ने 5 लोगों को तो मौके पर पकड़ लिया जबकि दो लोग भाग गए। थाना जहानाबाद में तैनात एसआई अमित कुमार पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ग्राम गौनेरीदान पहुंची तो वहां रात में सात लोग बिना मास्क लगाए भीड़ एकत्र कर खड़े हुए थे। इस पर पुलिस ने गांव के मिसरयार खां और शहर यार खां पुत्र नत्थू खां, अब्दुल वहीद पुत्र अब्दुल समद, नवी अहमद पुत्र सुलेमान, नितिन कुमार पुत्र रुपचंद्र को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा दो लोग मौके से फरार हो गए। उनकी पहचान इकलास खां पुत्र कल्लू खां, नरेंद्र श्रीवास्तव पुत्र बनवारी लाल के रुप में हुई। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ महामारी अधिनियम और निषेधाज्ञा उल्लंघन की एफआईआर दर्ज की है। इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया है जबकि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।