Homeबहराइचगुण्डा एक्ट में 5 बदमाश किये गये जिला बदर

गुण्डा एक्ट में 5 बदमाश किये गये जिला बदर

गुण्डा एक्ट में 5 बदमाश किये गये जिला बदर
12 व्यक्तियों को छ: माह तक उपस्थिति दर्ज कराने के लिये किया गया पाबन्द

बहराइच। जनपद में विधि व्यवस्था एवं लोक परिशान्ति सहित लोक व्यवस्था व जनसुरक्षा कायम रखने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट मोनिका रानी द्वारा 5 अपराधियों के विरूद्ध धारा 3(1) गुण्डा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 6 माह के लिए जनपद से जिला बदर कर दिया गया है। इसके अलावा 12 व्यक्तियों को अपने सम्बन्धित थानें में प्रत्येक माह आगामी 6 माह तक उपस्थिति दर्ज कराये जाने के आदेश दिये गये हैं।JAUNPUR NEWS : RTI activist Deepak Shukla disqualified for obstructing work
जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश के अनुसार थाना रूपईडीहा अन्तर्गत कस्बा रूपईडीहा नि. ओम प्रकाश सोनी पुत्र राम प्रकाश सोनी, थाना मटेरा के धोबियनपुरवा दा. भौखारा नि. मूसे उर्फ प्रेम यादव पुत्र बलवीर, थाना पयागपुर के झाला तरहर नि. प्रहलाद उर्फ दंगी पुत्र पुत्ती व अरूण कुमार उर्फ विजय पुत्र राम सुरेश उर्फ सुरेश तथा थाना खैरी घाट के नकहा नि. मनोज बाजपेयी पुत्र अनन्त कुमार को 6 माह के जिला बदर किया गया है। थाना कोतवाली नानपारा अन्तर्गत ईंटहा नि. दिनेश पाण्डेय पुत्र प्रेम नरायन, नवाबगंज के गयापुरवा दा. बड़ेहरा नि. वीरेन्द्र वर्मा पुत्र राम निवास वर्मा, हरदी के कटकुइयां नि. राजकरन गोस्वामी पुत्र रामहर्ष गोस्वामी, कैसरगंज के चन्दन कोडरी दा. हैदरपुर नौबस्ता नि. बव्छराज पुत्र हरिश्चन्द्र लोधी, ग्राम चकपिहानी नि. पुनीत मिश्रा उर्फ दिवाकर पुत्र हरीश मिश्रा उर्फ सपनू, अरूणेन्द्र मिश्रा उर्फ अन्नू व हरीश उर्फ सपनू पुत्रगण राजदत्त मिश्रा, पयागपुर के कांधीकुइयां दा. सचौली नि. मुटरू उर्फ शैलेन्द्र तिवारी पुत्र रमाशंकर तिवारी, थाना दरगाह शरीफ के सगरा कल्पीपारा नि. वीरेन्द्र पुत्र धनराज, रूपईडीहा के बेलभरिया दा. कल्याणपुर नि. आल्हा उर्फ अजय यादव पुत्र राम पदारथ उर्फ पद्दन यादव, थाना कोतवाली नानपारा के ईंटहा नि. लोकनाथ व महेश पुत्रगण बच्छराज को जिला मजिस्ट्रेट द्वारा निर्देश दिया गया कि अपने से सम्बन्धित थाने में आगामी छः माह तक प्रत्येक माह उपस्थिति दर्ज कराना सुनिश्चित करेंगे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read