HomeChitrakootचोरी के सामान के साथ 3 चोर गिरफ्तार

चोरी के सामान के साथ 3 चोर गिरफ्तार

चोरी के सामान के साथ 3 चोर गिरफ्तार

तेजस टूडे ब्यूरो
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देश पर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी नगर राज कमल के पर्यवेक्षण में चौकी प्रभारी शिवरामपुर एवं उनकी टीम ने कस्बे में हुयी चोरी की घटना का खुलासा करते हुये 3 आरोपियों को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया। कोतवाली कर्वी प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि बीती 25 अगस्त को वादी वीरेन्द्र कुमार पटेल पुत्र प्रभु दयाल निवासी लैना बाबा खोही रोड शिवरामपुर ने कोतवाली कर्वी में सूचना दी कि उनकी किराना की दुकान से अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोडकर किराना का सामान व नगदी चोरी कर ली है। इस सूचना पर कोतवाली कर्वी में अज्ञात के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। कोतवाली कर्वी प्रभारी निरीक्षक ने घटना के खुलासे के लिए चौकी प्रभारी शिवरामपुर सत्यमपति त्रिपाठी को निर्देशित किया। चौकी प्रभारी शिवरामपुर सत्यमपति त्रिपाठी एवं आरक्षी श्यामू, नरेन्द्र कुमार, विपिन कुमार द्वारा रामबाबू, मनोज कुमार पटेल उर्फ बडा, प्रेम पटेल निवासीगण घुरेटनपुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 14 पैकेट राजश्री गुटखा, 2 पैकेट तम्बाकू, 78 साबुन, 1 पैकेट काजू, 3 स्टेशनरी केबिल, 2 पैन ड्राईव तथा आधार कार्ड, चोरी के 360 रुपये बरामद किये गये।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read