राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

तेजस टूडे ब्यूरो
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर गुरूवार को स्पोर्ट स्टेडियम में हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती मनाई गई। इस दौरान 14 वर्षीय बालक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश विकास कुमार प्रथम ने किया। जनपद न्यायाधीश ने कहा कि मेजर ध्यानचन्द ने पूरे विश्व में हॉकी खेल का लोहा मनवाया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को ओलंपिक पदक दिलवाया। उन्होंने अपने देश के लिए हिटलर के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था, उनकी हॉकी में जादू था। उन्होंने बताया कि उनका जन्म प्रयागराज की धरती में हुआ। वह प्रदेश और देश के लिए खेलते हुए कई कीर्तिमान बनाए। प्रतियोगिता में पुरस्कार वितरण मण्डलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी, डीआईजी अजय कुमार सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने खिलाडियों को कडी मेहनत एवं अनुशासन में रहकर खेलने की नसीहत दी। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन एवं पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने खिलाडियों को शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता में 128 खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में छेछरिहा खुर्द की टीम विजेता तथा गढवा प्राथमिक विद्यालय की टीम उपविजेता रही। इस मौके पर दयानंद, श्याम सुंदर, कृष्णा, अंगद सिंह, फिरोज अंसारी आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA