भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की हुई दर्दनाक मौत
अब्दुल शाहिद
बहराइच। जनपद के थाना रिसिया के अंतर्गत रिसिया मोड़ चौराहे के पेट्रोल पंप के पास हसन हास्पिटल के सामने मोटरसाइकिल व बस से हुआ आमने-सामने का जोरदार टक्कर। इसमें बाइक सवार तीन लोग तुरंत मौके पर ही मौत हो गई।

मौके पर थाना रिसिया कि प्रशासन पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर सील कर दिया है। बताते चलें कि योगेश सोनकर पुत्र लाजिम सोनकर ग्रामसभा सिंगापुरवा पोस्ट बभनी का रहने वाला व्यक्ति है जिसमें एक सरदार जी थे और योगेश सोनकर भी थे और एक 6 साल की लड़की भी थी जिससे आज बस और बाइक में आमने सामने टक्कर हो जाने के कारण बाइक सवार तीनों लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बस चालक तुरंत बस छोड़कर फरार हो गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















