Homeमैनपुरीकथा, भागवत, प्रवचन से मनुष्य के जीवन में होता है बदलावः राम...

कथा, भागवत, प्रवचन से मनुष्य के जीवन में होता है बदलावः राम नरेश

कथा, भागवत, प्रवचन से मनुष्य के जीवन में होता है बदलावः राम नरेश

संतोष तिवारी
मैनपुरी। जिस गांव में जिस धरा पर भागवत कथा का आयोजन होता है, वह जगह और गांव अपने आप में एक तीर्थ स्थल बन जाता है। साथ ही गांव के युवाओं के साथ अन्य लोगों को भागवत कथा के प्रवचन सुनने के बाद यह लोगों का मन धर्म के रास्ते से हट जाता है। वह अपने धर्म के रास्ते पर पहुंच जाते हैं।

यह सब क्षेत्रीय विधायक रामनरेश अग्निहोत्री पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर में लहरा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दौरान कही। उन्होंने कथा में पहुंचने पर पूजा-अर्चना कराई साथ ही व्यासपीठ को नमन करने के बाद उपस्थित सभी भक्त गणांे का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज क्षेत्र में जगह-जगह भागवत कथाएं होते हुए नजर आ रही हैं। धर्म कार्य करने के साथ ही मनुष्य का नाम रोशन होता है और युगों-युगों तक लोग इस चीज को याद रखते हैं। उन्होंने कहा कि आज देश भर में जगह-जगह कुछ अराजक तत्व उपद्रव करने पर उतारू है। साथ ही धार्मिक कार्यक्रमों में भी अराजकता फैलाना चाह रहे हैं। उन सभी की जगह जेल के अंदर होगी। साथ ही किसी भी व्यक्ति को अराजकता फैलाने की आजादी नहीं है। कथा में बोलतीं साध्वी रेखा रानी शास्त्री ने कहा कि जब जब इस संसार में अत्याचार हुए हैं, तब तक प्रभु ने आकर भक्तों का मान बचाया है। जब-जब इस पृथ्वी पर अत्याचार बढ़ेंगे तो कृष्ण के रूप में कोई राम के रूप में अवतार लेने के बाद नरसंहार करने का काम करेंगे। इस अवसर पर बाबी मिश्रा, विनय चतुर्वेदी, प्रभात तिवारी, रामानंद कश्यप, प्रधान आसाराम कश्यप, रामवीर, कश्मीर सिंह, आरके दीक्षित, विजय विक्रम, सोनू मिश्रा, ठाकुर कश्यप, देवेंद्र कुमार के अलावा क्षेत्र के सैकड़ों लोग के साथ भक्तगण मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read