दो वर्ष से फरार चल रहा 25 हजार का ईनामी पास्को अभियुक्त गिरफ्तार
अजय जायसवाल
गोरखपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र का पोक्सो एक्ट अभियुक्त किरन प्रकाश लौंडे नाबालिक का अपहरण कर दुष्कर्म कर 2 वर्षों से फरार चल रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताडा ने फरार अभियुक्त के ऊपर 25000 इनाम की घोषणा की थी जिसे कोतवाली थाना प्रभारी के नेतृत्व में महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण विश्नोई ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता कर बताया कि पास्को एक्ट अभियुक्त राजघाट थाना क्षेत्र में रहता था, कोतवाली थाना क्षेत्र की नाबालिग बच्ची के साथ कुकर्म कर महाराष्ट्र फरार हो गया था। 2 वर्षों में कोतवाली पुलिस 5 बार गिरफ्तार करने के लिए महाराष्ट्र जा चुकी है लेकिन अभियुक्त कोतवाली पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौजूद रहे स्थान से फरार हो जाया करता था लेकिन इस बार सटीक मुखबिरी के बदौलत अभियुक्त को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वारा गठित पुलिस टीम के उ0नि0 विनय सिंह मय हमराह कां0 अनिल कुमार व कां0 अशोक कुमार द्वाराधारा 363, 366, 376ए, 376बी भादंवि व 5/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त किरन प्रकाश लौंडे पुत्र प्रकाश राजाराम लौंडे निवासी राजू की दुकान शेषपुर थाना राजघाट जनपद गोरखपुर स्थाई पता वस्तवडे थाना ताशगांव जनपद शांगली महाराष्ट्र के विरुद्ध विवेचना प्रचलित है एनबीडब्लू प्राप्त किया जा चुका था। फिर भी हाजिर नही हो रहा था लगातार गिरफ्तारी से बच रहा था जिसके ऊपर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पूर्व में 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया जा चुका है, फिर भी लगातार फरार चल रहा था। कोतवाली थाना प्रभारी विनय सिंह के नेतृत्व में महाराष्ट्र भेजकर उपरोक्त अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















