हत्या मामले में फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के कुशल दिशा-निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चल रहे धरपकड़ अभियान में एवं आपरेशन क्लीन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र राय एवं क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षु हर्ष पांडेय के पर्वेक्षण में एसओजीध्सर्विलांस एवं पहाड़ी थाना प्रभारी निरीक्षक की संयुक्त टीम द्वारा हत्या के 02 अभियुक्तों को आलाकत्ल तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया।

मिली जानकारी के अनुसार विगत दिनों रमाशंकर पुत्र बैजनाथ निवासी दरसेडा थाना पहाड़ी को फोन द्वारा अपने भाई गौरीशंकर को बोर पर बुलाकर बोर पर ही गोली मारकर हत्या कर देने के सम्बन्ध में सुरेश द्विवेदी पुत्र राजकुमार आदि 5 लोगों के खिलाफ सभी आरोपीगण निवासी दरसेड़ा के खिलाफ पहाड़ी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने टीमें गठित कर स्वाट/सर्विलांस टीम, थाना पहाड़ी पुलिस टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। आदेश को दृष्टिकोण रखते हुए एसओजी/सर्विलांस टीम प्रभारी एम.पी. त्रिपाठी एवं प्रभारी निरीक्षक थाना पहाड़ी गुलाब त्रिपाठी की संयुक्त टीमों को मुखबिरो की सूचना पर समय लगभग 5 बजे सुबह कुचारम मोड पुलिया के पास से हत्या से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त निर्मल मिश्रा पुत्र कृष्णावतार उर्फ वैकल मिश्रा निवासी ग्राम दरसेडा थाना पहाड़ी जनपद चित्रकूट व विवेचना से प्रकाश में आये अभियुक्त मुन्ना केटव पुत्र धर्मपाल निवासी भिटरिया थाना मऊ जनपद चित्रकूट को आलाकत्ल 1 तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त निर्मल मिश्रा उपरोक्त ने पूछताछ में बताया कि हमारी मृतक गौरीशंकर से मुकदमेंबाजी होने के कारण अंदरुनी रंजिश रहती थी जिस कारण से मैने मुन्ना केवट पुत्र धर्मपाल निवासी भिटरिया थाना मऊ जनपद चित्रकूट व उसके भतीजे देवी लाल पुत्र बच्चन केवट निवासी भिटरिया थाना मऊ जनपद चित्रकूट को गौरीशंकर की हत्या किये जाने के सम्बन्ध में सुपारी दिया था।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















