Homeचंदौलीचोरी के 25 मोबाइल बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार

चोरी के 25 मोबाइल बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार

चोरी के 25 मोबाइल बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार

दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार के निर्देशन पर काम कर रही थाना मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा मोबाईल चोरों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में चार शातिर चोरों को पुलिस ने मिली सूचना पर गिरफ्तार किया है। इसमें बादल सोनकर पुत्र मदन सोनकर निवासी ग्राम महाबलपुर थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली, संजय चौहान पुत्र झूरी चौहान निवासी ग्राम हरिशंकरपुर थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली, शनी गुप्ता पुत्र सुरेश गुप्ता निवासी ग्राम रामचन्दीपुर थाना चौबेपुर जिला वाराणसी को चंधासी मंडी के हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया। तीनों की निशानदेही पर एक अन्य अभियुक्त रतन सोनकर पुत्र खोवा लाल सोनकर निवासी महावलपुर थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली को उसके घर महावलपुर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों के पास से चोरी के 25 मोबाईल बरामद हुए। पूछताछ में बताया कि हम तीनों लोग रात में सड़क के किनारे खड़ी ट्रकों से जिनके ड्राइवर रात में दूर से आने के कारण वाहनों पर ही सो जाते हैं तब हम लोग चुपके से उनकी मोबाईल व अन्य सामान चुरा लेते हैं।चुराये हुए मोबाईलों को रतन सोनकर पुत्र खोवा लाल सोनकर निवासी महाबलपुर थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली को सतपोखरी मोड़ स्थित माबाईल की दुकान को सस्ते दाम में बेच देते हैं और मिले पैसों को हम लोग आपस मे बांट लेते है। मिले उसी पैसों से अपना व परिवार का खर्च चलाते हैं। हमारे पास से जो मोबाइल बरामद हुए है, यह भी चोरी के हैं। हम लोगों ने रतन सोनकर को काफी मोबाईलों को चुराकर सस्ते दामों में बेचा है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दीन दयाल पाण्डेय, उ0नि0 सतीश प्रकाश, उ0नि0 नसीबुद्दीन, उ0नि0 जनक सिंह, हे0का0 अशोक राय, हे0का0 विजय कुमार, हे0का0 आलोक सिंह शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read