HomeJaunpurप्रधान की हत्या में वांछित 20 हजार का ईनामी शूटर सन्नी गिरफ्तार

प्रधान की हत्या में वांछित 20 हजार का ईनामी शूटर सन्नी गिरफ्तार

प्रधान की हत्या में वांछित 20 हजार का ईनामी शूटर सन्नी गिरफ्तार

आरके धनगर
मथुरा। कोसीकलां थाना पुलिस टीम ने बीतीरात प्रधान की हत्या में वांछित व 20 हजार के ईनामी आरोपित डमरू को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से तमंचा कारतूस बरामद किया है। गौतरलब हो कि जनपद की सबसे बडी ग्राम पंचायत ग्राम पैगांव थाना शेरगढ जनपद मथुरा के वर्तमान ग्राम प्रधान रामबीर की हत्या शनिदेव की परिक्रमा लगाते समय सिर मे गोलिया मारकर दिन दहाडे हत्या कर बदमाश हवा में फायरिंग व असलाह लहराते हुये फरार हो गये थे।

इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था। इसमें घटना में शामिल एक शूटर सन्नी उर्फ डमरू पुत्र गुरदास नि0 मोहल्ला सुभाषनगर थाना हापुड देहात जनपद हापुड फरार चल रहा था। शूटर सन्नी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 20,000 रूपये का ईनाम घोषित किया था। कोसी थाना प्रभारी संजय कुमार त्यागी को मुखबिर से सूचना मिली सन्नी हताना फाटक पास है, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 1 तमंचा .315 बोर, 3 जिन्दा कारतूस .315 बोर ( आला कत्ल) के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम थाना प्रभारी संजय त्यागी, उपनिरीक्षक मनिंदर कुमार कस्बा चौकी प्रभारी, उपनिरीक्षक अरविन्द पुनिया चौकी प्रभारी बठैन गेट, उपनिरीक्षक अमित अनन्द चौकी प्रभारी शाहपुर, मुख्य आरक्षी उपनिश बाबू, आरक्षी जगवीर, आरक्षी इमामुद्दीन, आरक्षी राहुल थाना कोसीकलां शामिल रहे।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read