32 लाख के 151 खोये मोबाइल बरामद, अपनों के हाथों में लौटे मोबाइल तो चेहरों पर लौटी मुस्कान
तेजस टूडे ब्यूरो
नन्द कुमार मिश्रा
लखीमपुर खीरी। सर्विलांस सेल एवं साइबर थाने की संयुक्त टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए जनपद के विभिन्न स्थानों से खोए हुए करीब 32 लाख रुपये कीमत के 151 मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसएसपी खीरी डॉ. ख्याति गर्ग ने बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे। लंबे समय बाद अपने खोए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। इस अवसर पर एएसपी पश्चिमी अमित राय, सीओ सिटी महक शर्मा, सीओ लाइन अभिमन्यु त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।











