Homeबहराइचआर-सेटी में प्रारम्भ हुआ 13 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

आर-सेटी में प्रारम्भ हुआ 13 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

आर-सेटी में प्रारम्भ हुआ 13 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

अब्दुल शाहिद
बहराइच। इण्डियन बैंक स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बहराइच में आयोजित होने वाले 13 दिवसीय कृषि उद्यमी एग्री जक्शन (वन स्टाप शाप) प्रशिक्षण कार्यक्रम का विगत दिवस मुख्य अतिथि उप निदेशक कृषि टी.पी. शाही ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। निदेशक आर-सेटी रीति कुमारी तथा प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।

डीडी एग्री श्री शाही ने प्रशिक्षार्थियों का आह्वान किया कि लाभ उठाते हुए भली प्रकार से प्रशिक्षण प्राप्त कर पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ कृषि उद्यमी एग्री जक्शन (वन स्टाप शाप) को संचालित करें। उन्होंने प्रशिक्षार्थियों से अपेक्षा किया कि अपने क्षेत्र के कृषकों को उत्तम गुणवक्ता के बीज, खाद व कृषि रसायन उपलब्ध कराने के साथ उचित सलाह देकर उन्हें वैज्ञानिक विधि से खेती करने के बारे में जागरूक करें।

श्री शाही ने प्रशिक्षार्थियों को सलाह दिया कि कृषकों को जैविक खेती के साथ पर्यावरण तथा भूमि की उर्वरा शक्ति के संरक्षण के प्रति भी जागरूक करें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read