अलग-अलग गांवों के युवकों ने खाया जहरिला पदार्थ
963163
प्राप्त जानकारी के अनुसार धनघटा थाना क्षेत्र के बसईपुर गांव निवासी 14 वर्षीय अंकित पुत्र झीनक ने रविवार की देर रात जहरीला पदार्थ खा लिया जिसकी जानकारी होते ही परिजनों ने रात लगभग 10 बजे सीएचसी हैसर बाजार में जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने हालात को गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं धनघटा थाना क्षेत्र के शिवखकरी का निवासी 23 वर्षीय सचिन पुत्र विनोद भी रात्रि 10 बजे के करीब जहरीला पदार्थ खाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे भी जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया और दोनों की लिखित सूचना पुलिस को दे दी है। हालांकि परिजनों ने बताया कि अब दोनों खतरे से बाहर है।





