सचिव व तकनीकी सहायक की मौजूदगी में सोशल ऑडिट सम्पन्न
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
सन्त कबीर नगर। विकास खण्ड हैसर बाजार के पांच ग्राम पंचायत मुंडेरा राय, मुंडेरा शुक्ल, नाटवाबार, मानिकापार, मौर में सोशल आडिट टीम द्वारा गांवों में ग्रामीणों कराए गये विकास कार्यों का धरातलीय सत्यापन व बैठक द्वारा मौजूद ग्रामीणों व मनरेगा मजदूरों द्वारा सामाजिक पुष्टी कि गई। बैठक में सचिव तकनीकी सहायक मौजूद रहे।
सोशल आडिट टीम के क्वाडिनेटर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-2025 का सोशल आडिट कार्य चल रहा है। सोशल आडिट कार्य 3 दिन का होता है जिसमें टीम पहले दिन गांवों में कराए गए कार्यों के अभिलेखों का सत्यापन और जॉबकार्ड धारकों से संपर्क करती हैं। दूसरे दिन मनरेगा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण और ग्रामीणों को बैठक में आने के लिए बुलाया जाता हैं। तीसरे दिन खुली बैठक होती है। बैठक में कराए गए कार्यों को टीम के सदस्य पढ़कर सुनाते हैं और बैठक में मौजूद लोगों से सार्वजनिक सत्यापन करते हैं। आडिट टीम को कुछ अनियमित अनियमितता अनियमितताए मिली है। सत्यापन की जांच रिपोर्ट विभाग से सम्बन्धित अधिकारियों को भेज दी जाती है। वहीं मुंडेरा शुक्ल और मौर ग्रामसभा के प्रधान सरवन यादव एवं कन्हैया लाल यादव रोजगार सेवक के साथ सभी कराए गए कार्यों को आडिटर के सवालों के जबाव के साथ कार्यों का भी सत्यापन कराया गया। ग्रामीणों ने सभी कार्यों पर सहमति जताते हुए पारदर्शिता जवाबदेही एवं सहभागिता को बल दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






