चार दिन बाद कुआनो नदी में उतराता मिला युवक का शव
रविवार को नदी के किनारे शौच के लिये गया था युवक
संत कबीर नगर। धनघटा थाना क्षेत्र के घोरांग के पास कुआनो नदी में बुधवार को एक शव तैरता हुआ देखकर भैंस के चरवाहों ने शोर मचाया तथा घटना की सूचना पुलिस को दिया।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया तथा उसकी पहचान करने के बाद शव दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।
मालूम हो कि थाना धनघटा के ग्राम घोरांग निवासी तिलकू पुत्र स्व. राम किशोर 30 वर्ष चार दिन पहले रविवार को शाम 7 बजे कुआनो नदी के किनारे नित्य क्रिया कर्म के लिए गया था। बरसात के कारण पैर फिसलने के कारण नदी के गहरे पानी में गिर गया और डूब गया। इसकी सूचना घर वालों को हुई तो नदी में तलाश करने लगे। नदी में पानी बढा हुआ था। तलाश करते रहे बुधवार को तिलुकू का शव नदी के किनारे सिद्ध बाबा मंदिर के पास झाड़ी में फंसा मिला। शव को बाहर निकाला गया। घर वालों ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था तथा उसे मिर्गी भी आता था। उसकी मृत्यु पानी में डूबने के कारण हुई है, इसलिए हम लोग कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं। घर एवं गांव वालों की सहमति के आधार पर मृतक के शव को बाद पंचनामा दाह संस्कार हेतु सुपुर्द कर दिया गया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि परिजन शव का पंचनामा बनाकर दाह संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












