HomeTrendingट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, साथी घायल

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, साथी घायल

  • ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, साथी घायल

तेजस टूडे ब्यूरो
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। उत्तर थाना क्षेत्र में बंबा चौराहे के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भिजवाया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना रामगढ़ क्षेत्र की श्रीपाल कॉलोनी निवासी 29 वर्षीय मनोज अपने साथी शिवम के साथ बाइक से जा रहा था। इसी दौरान बंबा चौराहे के पास ट्रैक्टर की टक्कर लगने से दोनों हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना में मनोज की मौत हो गई जबकि शिवम घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए भिजवाया। वहीं मनोज के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस दुर्घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

 

 

 

 

 

Must Read