HomeJaunpurबाइक व ट्रक की टक्कर में युवक की हुई मौत

बाइक व ट्रक की टक्कर में युवक की हुई मौत

बाइक व ट्रक की टक्कर में युवक की हुई मौत

निलेश त्रिपाठी
मिर्जामुराद, वाराणसी। स्थानीय क्षेत्र के खजुरी चौकी अर्न्तगत स्थित ओवरब्रिज के बुधवार को डीसीएम में टकराने से अशोक विश्वकर्मा (40 वर्ष) नामक बाइक सवार की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद डीसीएम चालक भाग निकला। भदोही जिले के औराई थानांतर्गत महराजगंज गांव निवासी अशोक विश्वकर्मा अपनी बाइक को लेकर वाराणसी से वापस घर लौट रहा था।

रिंग रोड बनाने वाली जीआर कम्पनी के प्लांट के सामने क्रासिंग पर डीसीएम चालक द्वारा अचानक तेज ब्रेक लगाने से पीछे आ रहा बाइक सवार टकरा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी अभिषेक राय ने एम्बुलेंस से घायल को बीएचयू ट्रामा सेंटर भेजा जहां डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read