प्रयागराज में राहिनी सोलर के नये आफिस का हुआ उद्घाटन

  • प्रयागराज में राहिनी सोलर के नये आफिस का हुआ उद्घाटन

तेजस टूडे ब्यूरो
राजीव जायसवाल
प्रयागराज। परियोजना अधिकारी नेडा मोहम्मद शाहिद सिद्दीकी ने अवंतिका आवास योजना पीडीए नैनी के एमएमडी 150 भवन में आयोजित राहिनी सोलर मेगा समारोह में नये कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर पूर्व के उपभोक्ताओं का सम्मान किया गया। वहीं परियोजना अधिकारी ने बताया कि राहिनी सोलर नैनी में अपने माध्यम से कार्यक्रम आयोजित करके केंद्र सरकार के सोलर एनर्जी योजना का प्रचार प्रसार करने में अग्रणी है।
उल्लेखनीय है कि राहिनी सोलर की ओर से मंगलवार को नैनी में आयोजित ग्रैंड सोलर मेला 2026 में एक हजार से अधिक ग्राहक पहुँचे। मेले में आगंतुकों ने घरों के लिए रूफटॉप सोलर सिस्टम, उनकी कीमतों और पीएम सूर्य घर–मुफ्त बिजली योजना के तहत उपलब्ध सब्सिडी की जानकारी ली। मेले में टाटा, हैवेल्स, वारी, वी-गार्ड, लूम सोलर, यूटीएल, फुजियामा, स्टेटकॉन एनर्जिया, ट्रॉनटेक जैसे प्रमुख ब्रांडों के सोलर उत्पाद और समाधान प्रदर्शित किए गए। ग्राहकों को एक ही जगह अलग-अलग ब्रांडों के विकल्प देखने और उनकी तुलना करने का अवसर मिला। मेले में 3 किलोवाट के रूफटॉप सोलर सिस्टम की शुरुआती कीमत 1,59,300 रुपए रही।
राहिनी सोलर के स्वामी विकास मिश्रा ने मीडिया कर्मियों से बातचीत में बताया कि पात्र आवासीय उपभोक्ताओं को केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की सब्सिडी मिलाकर 1,08,000 रुपए तक का लाभ मिल सकता है। सब्सिडी की राशि योजना की पात्रता और लागू शर्तों पर निर्भर है। मेले का विशेष हाइब्रिड सोलर स्टॉल मुख्य आकर्षण रहा। यहाँ ग्राहकों ने बैटरी बैकअप वाले सोलर सिस्टम के बारे में जानकारी ली और जाना कि बिजली कटौती के दौरान ये सिस्टम कैसे काम करते हैं। इस मौके पर 47 ग्राहकों को उपहार भी दिये गये। राहिनी सोलर ने मेले में सभी ग्राहकों के लिए एक हजार से 15,000 तक की पुरस्कार राशि वाले विशेष लकी ड्रॉ कूपन की व्यवस्था भी की थी।