घर से निकला युवक लापता, पिता ने थाने में दी तहरीर
तेजस टूडे ब्यूरो
मुसैब अख्तर
कटरा बाजार, गोण्डा। स्थनीय थाना क्षेत्र के गांव व मौजा पिपरी मांझा निवासी राम सजीवन पुत्र रामजग ने थाने में दी गई तहरीर में कहा कि उसका पुत्र पवन कुमार 31 वर्ष जो गोरखपुर में कैटर्स का काम करता था, 26 दिसम्बर को अपने पुत्र पवन कुमार को गोरखपुर जाने के लिए कटरा बाजार शंकर चौराहा गोंडा मोड़ पर छोड़कर अपने घर वापस चला गया। आज तक उसका पुत्र गोरखपुर नहीं पहुंचा और न ही घर वापस आया।
उसका दूसरा पुत्र अशोक कुमार भी गोरखपुर में ही पवन कुमार के साथ में रहता था। अशोक ने अपने भाई पवन कुमार की खोजबीन गोरखपुर में किया लेकिन नहीं मिले। उसने भी अपने पुत्र की खोजबीन रिश्तेदार व अन्य जगहों पर किया लेकिन कहीं पता नहीं चला। उसका पुत्र जो मोबाइल चलाता था, वह मोबाइल भी घर पर ही छोड़ गया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA
a









