सड़क हादसे में युवक की हुई दर्दनाक मौत, मचा कोहराम
बाइक से वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा मृतक
तेजस टूडे ब्यूरो
मुसैब अख्तर
गोण्डा। जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र के तिलया गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
युवक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था,जब बस्ती से गोंडा की ओर आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक रामसागर निषाद (40) खोड़ारे थाना क्षेत्र के निवासी थे जो बाइक से एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। तिलया गांव के पास अचानक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाईक को टक्कर मार दिया जिससे वे मौके पर ही गिर पड़े और उनकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही खोड़ारे पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में खोड़ारे थानाध्यक्ष ने बताया कि रामसागर निषाद की मौत अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से वाहन चालक की पहचान और गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA









