Homeहापुड़हापुड़ सन्त निरन्कारी सत्संग भवन पर बाल समागम का हुआ आयोजन

हापुड़ सन्त निरन्कारी सत्संग भवन पर बाल समागम का हुआ आयोजन

हापुड़ सन्त निरन्कारी सत्संग भवन पर बाल समागम का हुआ आयोजन

अनिल कश्यप
हापुड़। जनपद के मेरठ रोड स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में रविवार को निरंकारी बाल समागम का आयोजन हुआ जहां बच्चों ने विभिन्न प्रस्तुतियों द्वारा ईश्वर प्रभु का गुणगान करते हुए मानवता प्रेम सहनशीलता का संदेश दिया। वहीं दिल्ली से आयीं मुख्य वक्ता बहन कंचन ने अपने विचारों में फरमाया कि यह बच्चे जहां भौतिक जगत में आगे रहते हुए अपने माता-पिता का नाम रोशन करते हैं।

अध्यात्मिक क्षेत्र में भी मानवीय गुणों को अपनाकर एक अच्छे नागरिक के रुप में देश सेवा करते हैं। स्थानीय संयोजक सुभाष चन्द चिटकारा ने सभी अतिथियों एवं संगत का धन्यवाद किया। बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह बच्चे देश का भविष्य है। इसी तरह प्रभु का गुणगान करते रहें व अच्छे मार्ग पर चलकर अपने माता-पिता और संत निरंकारी मिशन का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read