ताला तोड़कर लाखों के आभूषण व नगदी उठा ले गये चोर | #TejasToday
तेजस टूडे ब्यूरो
जितेंद्र शर्मा
टूंडला, फिरोजाबाद। पुलिस की गश्त के बावजूद नगर में अपराधों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को चोरों ने लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने मकान का ताला तोड़कर घर के अंदर से लाखों रुपयों के स्वर्ण आभूषण एवं अन्य नगदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। थाना टूंडला क्षेत्र के अंतर्गत अनामिका टॉकीज के पीछे निवासी कमल गौतम पुत्र श्रीराम गौतम सोमवार को किसी आवश्यक कार्य से अपने परिवार के साथ आगरा गया हुआ था। घर पर ताला लगा हुआ था। जब वह मंगलवार सुबह घर वापस आया तो घर का ताला टूटा देख उसके होश उड़ गए। घर के अंदर रखा हुआ सभी सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर के अंदर रखा हुआ लाखों रुपए का स्वर्ण आभूषण एवं 18 हजार रुपए नगदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना टूंडला पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की है। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
#and, #the ,#thieves ,#theland ,#andthenigothigh ,#andanotherone, #photooftheday, #picoftheday, #smallstreamer, #eurusd









