HomeTrendingईश्वर के बाद स्वच्छता ही हमारी रक्षक: विनोद

ईश्वर के बाद स्वच्छता ही हमारी रक्षक: विनोद

ईश्वर के बाद स्वच्छता ही हमारी रक्षक: विनोद

जितेन्द्र सिंह चौधरी
हरहुआ, वाराणसी। स्थानीय विकास खण्ड सभागार में “रैकिट इंडिया और जागरण पहल” के संयुक्त तत्वावधान में हार्पिक विश्व शौचालय महाविद्यालय द्वारा सफाईकर्मियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख हरहुआ विनोद उपाध्याय ‘बब्बू’ ने कहा कि ईश्वर के बाद यह स्वच्छता ही है जो हमारी रक्षक है। सफाई ही जीवन है। स्वच्छता ही सावधानी है और उपचार भी। एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने कहा कि डेटाल जैसे ब्रांड समाज और स्वच्छता के प्रहरी है। एडीओ पंचायत मयंक मोहन गौड़ ने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से वाटर सेनिटेशन, फैसिलिटी मैनेजमेंट और व्यवहार परिवर्तन के क्षेत्र में भारी बदलाव दिखेगा। डिस्ट्रिक्ट मोबलाइजर सुजीत उपाध्याय ने सफाईकर्मियों को स्वच्छता के टिप्स दिये। स्टेट मैनेजर संजय सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत 2500 लोगो को प्रशिक्षित किया जा चुका है। कार्यक्रम के उपरांत भगत सिंहयादव तथा ग्रामप्रधान अनौरा दीपक चौहान ने प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अवर अभियंता विनोद शर्मा, अमितेश श्रीवास्तव बोरिंग टेक्नीशियन, वसीम अकरम पहल, ओंकार नाथ शास्त्री, इन्द्रजीत राम, दिनेश राजभर, संजय यादव, शीतला प्रसाद, महादेव, राजकुमार यादव, सिजामुद्दीन, दीपचंद आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read