महिलाएं किसी से कमजोर नहीं: पुष्पा पाल

महिलाएं किसी से कमजोर नहीं: पुष्पा पाल

ओमकार सिंह
अम्बेडकनगर। विकास खण्ड जलालपुर के रूदोलीमाफी और टिकरी ग्राम पंचायत में आधे सैकड़े से अधिक महिलाओं के साथ सावित्री बाई फूले परिनिर्वाण दिवस पर युरोपियन युनियन, वार्नफाण्डेन, चाइल्डफड इण्डिया, अजीम प्रेम जी फाउन्डेशन एवं जनशिक्षण केन्द्र के सहयोग से महिला किसानो द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन सावित्री बाई फुले नारी संघ जिन्दावाद के जोरदार आगाज के साथ हुआ।

कार्यक्रम समन्वयक एमआईएस समन्वयक हेमलता महिलाओ को सम्बोधित करते हुए बताया कि सावित्री बाई फूले के कांटो भरे जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनको शिक्षा की जननी बताया। साथ ही कहा कि महिलाओ के जीवन में जो बदलाव आए है। वह शिक्षा का ही देन है, इसलिए हम बहनो को उनके बताए हुए रास्ते पर चलने के लिए संकल्प लेना चाहिए। महिला किसान ललिता ने बताया कि आज शिक्षा के वल पर ही हमारे गांव की सैकड़ों महिलाएं जनशिक्षण ओमेन फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी में जुड़कर कार्य कर रही हैं। आज हम महिलाओं की खुद कम्पनी है। इसी के साथ महिला किसानों ने खुद को सशक्त करने का संकल्प लिया और जागरूकता रैली भी निकाली।

जन शिक्षण केन्द्र की सचिव पुष्पा पाल ने नारी संघ को सम्बोधित करते हुए बताया कि महिलाएं किसी से कमजोर नहीं हैं, उन्हें अपने अन्दर जानकारी, आत्मविश्वास को बढ़ाना होगा और वदलाव के लिए खुद आगे आना होगा जिससे हम सभी महिलाओ और वेटियो को सुरिक्षत, सम्मानजनक, सशक्त महौल प्रदान कर सके। इसी के साथ समाज में गैरबराबरी को लेकर महिलाओ के साथ चर्चा किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सावित्री वाई फुले नारी संघ से वदामा, संगीता, उर्मिला, सुदामा, कुसुम, भाना, परभावती महिला किसान समूह से ललिता, वन्दना, पूजा, पुष्पा रेखा, गायत्री, सीमा, सारदा, लीलावती के साथ कम्युनिटी मोवलाइजर, शम्भूनाथ, जय प्रकाश, वृजेश, कम्यूनिटी लेवल वर्कर पुनीता, सरिका, शशी उपाध्याय, कार्यक्रम समन्वयक राम स्वरूप उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent