Homeलखीमपुर खीरीहलाला के नाम पर महिला से किया दुष्कर्म

हलाला के नाम पर महिला से किया दुष्कर्म

हलाला के नाम पर महिला से किया दुष्कर्म

पति बार-बार तलाक देकर बहनोई से करवाता रहा यौन शोषण
पवन अवस्थी
लखीमपुर खीरी। जिले में एक मुस्लिम महिला के साथ हलाला के नाम पर उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया गया। महिला का आरोप है कि उसके पति ने दो बार उसे तलाक देकर बहनोई से हलाला करवाया और तीसरी बार भी तलाक देकर हलाला का दबाव बना रहा है। बता दें कि खीरी जिले में एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है यहां एक महिला ने आरोप लगाया है कि हलाला के नाम पर उसके साथ दो बार यौन शोषण किया गया है।

पीड़ित महिला का आरोप है कि निकाह के बाद पति ने दो बार उसे तलाक दिया फिर अपने दो बहनोई से हलाला करवाने के बाद तलाक वापस ले लिया। महिला का आरोप है कि अब तीसरी बार तलाक के बाद उसके ऊपर फिर से हलाला का दबाव बनाया जा रहा है जिसके बाद पीड़ित पत्नी पुलिस के पास पहुंच गई। पूरा मामला लखीमपुर खीरी सदर कोतवाली क्षेत्र का है। तीन तलाक के बाद हलाला के नाम पर आरोपी पति ने अपने बहनोई के साथ पत्नी को यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर कर दिया। आरोपी शाहिद ने अपने बहनोई की ख्वाहिश पूरी करने के लिए अपनी पत्नी को दो बार तलाक दे दिया। हद तो तब हो गई जब तीसरी बार तलाक देने पर शाहिद की मां भी हलाला का दबाव बनाने लगी। इससे तंग आकर महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया।

दो बार बहनोई से हलाला के नाम पर कराया दुष्कर्म
कोतवाली सदर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसका निकाह 12 साल पहले मोहम्मद शाहिद अली से हुआ था। शाहिद आए दिन दहेज के नाम पर अपनी पत्नी को मारता पीटता था। उसको तरह तरह की यातनाएं देता था। जब मन भर गया तब शाहिद ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। उसके बाद अपने बहनोई इलियास को बुलाकर हलाला के नाम पर दुष्कर्म करवाया। हलाला के बाद शाहिद ने दूसरी बार फिर से निकाह कर लिया फिर उसको यातनायें दी।

तीसरी बार सास ने बनाया हलाला का दबाव
यह सिलसिला भी रुका नहीं था कि निकाह के कुछ दिन बाद फिर शाहिद ने अपनी पत्नी को तलाक दिया और उस पर तीसरी बार हलाला का दबाव बनाया। इस्लाम के कारण का हवाला देते हुए साहिब की मां ने भी पीड़ित पर दबाव बनाया। उसके बाद पीड़िता एसपी के पास न्याय की गुहार लगाने पहुंची। एडिशनल एसपी नैपाल सिंह ने बताया कि उन्हें प्रार्थना पत्र मिला है जिस पर मुकदमा दर्जकर पीड़ित को न्याय दिलाया जाएगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read