संगठनों के एक निर्णय से सरकार मुकदमा दर्ज की पहल करेगी: ध्रुवचन्द जायसवाल
अजय जायसवाल
गोरखपुर। भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के सम्बन्ध में धीरेन्द्र शास्त्री ने अमर्यादित अशोभनीय अनर्गल जान—बूझकर की गई टिप्पणी पर देश भर में हैहय वंशजों एवं भक्तों में व्यापक आक्रोशित होते हुए आंदोलित है। उक्त बातें अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ध्रुवचन्द जायसवाल ने कही।
साथ ही आगे बताया कि 1 मई को मध्य प्रदेश सरकार से अनुरोध किया था कि भगवान कार्तवीर्यार्जुन के सम्बन्ध में धीरेन्द्र शास्त्री ने अमर्यादित, अशोभनीय, अनर्गल टिप्पणी के मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की कृपा करें किन्तु मध्य प्रदेश सरकार ने हस्तक्षेप नहीं किया और न ही कोई एक्शन लिया।
उन्होंने कहा कि इसके पहले महासभा की ओर से मैं स्वयं धीरेन्द्र शास्त्री से पूछा था कि किन-किन हिन्दू शास्त्रों में भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी के सम्बन्ध में जो आपने टिप्पणियां की किस-किस हिन्दू शास्त्रों में लिखा हुआ है एवं कौन-कौन विद्वानों ने लिखा है। बताए नहीं तो कानूनी कार्यवाही महासभा करेगी किन्तु अभी तक ज़बाब नहीं मिला है आखिर ज़बाब क्यों नहीं मिल रहा है और उक्त प्रकरण में मध्य प्रदेश सरकार क्यों चुप्पी साध लिया है। इसकी वजह तलाशने की जरूरत है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस सम्बन्ध में महासभा गहन अध्ययन कर रही है नगर निकाय चुनाव बाद कार्यकारी अध्यक्षों के साथ बैठक होगी तथा ठोस निर्णय लेगी। महासभा को लगता है कि निकट भविष्य में न्यायालय के माध्यम से ही धीरेन्द्र शास्त्री सही ज़बाब देंगे। महासभा को पूर्ण विश्वास है। समाज के संगठनों के एक निर्णय से मध्य प्रदेश सरकार धीरेन्द्र शास्त्री के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने की स्वयं पहल करेगी।
उन्होंने कहा कि समाज के हर संगठनों के लोग धीरेन्द्र शास्त्री को न्यायालय के कटघरे में देखना चाहते है। सही जवाब सिर्फ न्यायालय में ही मिलेगा। महासभा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को स्मरण कराना चाहता है कि हमारा समाज आपकी पार्टी का परम्परागत मतदाता है।
आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए आपसे आग्रह है कि समय रहते धीरेन्द्र शास्त्री के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के लिए निर्देश जारी करने की कृपा करें जिससे सच्चाई जगजाहिर हो सके कि हिन्दूओं के धार्मिक शास्त्रों के आड़ में धीरेन्द्र शास्त्री जैसे लोगों ने भगवान् कार्तवीर्यार्जुन के सम्बन्ध में की गई अनर्गल टिप्पणी गलत साबित हो सके।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









