पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत
तेजस टूडे ब्यूरो
जयशंकर द्विवेदी
सुलतानपुर। राणा प्रताप पीजी कॉलेज के बीएड विभाग द्वारा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में पोस्टर मेकिंग कंप्टीशन और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बीएड प्रथम वर्ष की शिल्पा सिंह को प्रथम स्थान, अर्चिता एवं अनुभवी को संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान, हरीश कुमार को तृतीय स्थान, आस्था निषाद एवं सरिता मौर्य को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। निबंध प्रतियोगिता का विषय ‘प्रतिस्पर्धा के युग में युवाओं का मानसिक स्वास्थ्य’ रखा गया था। निबंध प्रतियोगिता में बी एड़ द्वितीय वर्ष की साक्षी सिंह को प्रथम स्थान, यशस्वी गुप्ता को द्वितीय स्थान, विवेक निषाद को तृतीय निषाद, कीर्ति गुप्ता एवं रश्मि यादव को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। विभागाध्यक्ष डॉ भारती सिंह ने प्रतियोगिता के विजेता के नाम की घोषणा की। डॉ कल्पना सिंह, मैडम शांतिलता कुमारी, डॉ सीमा सिंह, डॉ संतोष अंश ने विजेताओं को प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान किया। इस अवसर पर बीएड के विद्यार्थी आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












