HomeChitrakootपेंशन बचाओ रैली का करेंगे समर्थन: बराती लाल

पेंशन बचाओ रैली का करेंगे समर्थन: बराती लाल

पेंशन बचाओ रैली का करेंगे समर्थन: बराती लाल

शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। 1 अक्टूबर को रामलीला मैदान नई दिल्ली में पेंशन बचाओ रैली के सम्बन्ध में अंतर्जनपदीय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश पाण्डेय ने पुरानी पेंशन शंखनाद रैली रामलीला मैदान नई दिल्ली के लिए समर्थन पत्र जारी कर शिक्षकों, कर्मचारियों से शतप्रतिशत संख्या में 1 अक्टूबर को दिल्ली पहुंचने की अपील की। इस पत्र के माध्यम से प्रदेशीय संयुक्त मंत्री व जनपद इटावा के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार यादव ने जनपद के सभी शिक्षकों व कर्मचारियों से रैली में प्रतिभाग करने की अपील की। अंतर्जनपदीय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन संगठन अटेवा द्वारा बीते 4 सितम्बर को पत्र जारी कर पेंशन बचाओ रैली के समर्थन की मांग की गई। अंतर्जनपदीय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा पेंशन के लिए लगातार पूरे देश एवं प्रदेश में आंदोलन किए जा रहे है। जिसके फलस्वरूप कई राज्यों में पेंशन बहाल की गयी। शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने 1 अक्टूबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल पेंशन बचाओ रैली का शंखनाद किया है। चित्रकूट संगठन इस रैली का पूर्ण समर्थन करता है और संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं शिक्षक, कर्मचारियों से अपील की है कि हक के लिए सभी लोग रामलीला मैदान पहुंचकर रैली को सफल बनाये। अर्न्तजनपदीय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश पुरानी पेंशन की मांग का पूर्ण समर्थन करता है और 1 अक्टूबर को रामलीला मैदान नई दिल्ली अटेवा द्वारा आयोजित पुरानी पेंशन महारैली का पूर्णतया समर्थन करता है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read